फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम राशि पाने वाले ओबीसी के 6 लाख विद्यार्थियों को भुगतान जल्द

Sat, 17 Nov 2018 05:55 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
scholarship
विज्ञापन

कम राशि पाने वाले अन्य पिछड़ा वर्ग के करीब 6 लाख विद्यार्थियों को शेष भुगतान जल्द किया जाएगा। शासन से हरी झंडी मिलने के बाद प्रस्ताव को कैबिनेट की अगली बैठक में रखा जाएगा। मंजूरी मिलते ही भुगतान कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


वित्त वर्ष 2017-18 में ऑनलाइन छात्रवृत्ति आवेदन करने वाले ओबीसी छात्रों से जमा की गई शुल्क की रसीद अपलोड करने के लिए कहा गया था। बीच सत्र में आवेदन होने से छात्रों ने संस्थान को आधी फीस का ही भुगतान किया था। यही रसीद अपलोड करने से भुगतान भी आधा हुआ था।

इससे 5.99 लाख छात्र प्रभावित हुए, इनमें से दो हजार छात्र ऐसे हैं, जिनके खातों में कोई राशि ही नहीं गई। अगस्त में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह मुद्दा प्रमुखता से उठा। 
विज्ञापन

इस पर अंतर की राशि की भी भरपाई के निर्देश दिए गए। लेकिन, अधिकारियों ने इसे ‘ट्रांजेक्शन फेल्योर’ बताकर पूरा भुगतान न पाने वाले छात्रों को लाभ देने का उल्लेख किया गया।

अमर उजाला ने इस मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किया तो मुख्यमंत्री ने इस पर संज्ञान लिया। इसके बाद पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग ने प्रस्ताव बनाकर वित्त, न्याय और नियोजन विभाग को भेज दिया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें