एक्सप्रेस-वे पर चालक को झपकी आने से कार पलटी. लखनऊ के छह लोग घायल
फतेहाबाद (आगरा)। वैष्णो देवी से लखनऊ लौटते समय चालक को झपकी आने से कार आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में छह लोग घायल हो गए। पुलिस और यूपीडा की टीम ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
यूपीडा के सहायक सुरक्षा अधिकारी सोबरन सिंह के मुताबिक हादसा शनिवार रात करीब 2 बजे हुआ। कार में अलीगंज सेक्टर-जी निवासी अमित, उनकी पत्नी नीलम, अनय, प्रणव, उनकी पत्नी अंजली व बेटा प्रणव सवार था। सभी लोग वैष्णो देवी से शनिवार को लौट रहे थे। कार चला रहे अमित को झपकी आ गई थी।