फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: हज यात्रियों की जांच के लिए छह अस्पताल नामित, 13 सितंबर को होगी राज्य हज इंस्पेक्टर चयन की परीक्षा

Sun, 06 Sep 2026 10:46 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

यूपी में हज यात्रियों की जांच के लिए छह अस्पताल नामित किए गए हैं। 15 सितंबर तक फिटनेस प्रमाणपत्र अपलोड करना होगा। इसके अलावा 13 सितंबर को राज्य हज इंस्पेक्टर चयन की परीक्षा होगी। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
हज यात्रा। (सांकेतिक) - फोटो : विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हज-2027 के चयनित यात्रियों की प्रथम चरण की मेडिकल स्क्रीनिंग और फिटनेस प्रमाण पत्र जारी करने के लिए लखनऊ के छह सरकारी अस्पतालों को नामित किया गया है। उप्र राज्य हज समिति ने हज कमेटी ऑफ इंडिया के सर्कुलर-10 के निर्देशों के तहत यह व्यवस्था की है।

विज्ञापन


चयनित हज यात्रियों को उनके कवर नंबर के अनुसार, निर्धारित अस्पताल में मेडिकल स्क्रीनिंग करानी होगी। कवर संख्या 1 से 200 तक के यात्रियों की जांच डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी (सिविल) चिकित्सालय में होगी। 201 से 400 तक बलरामपुर चिकित्सालय, 401 से 550 तक लोकबंधु राज नारायण संयुक्त चिकित्सालय, 551 से 700 तक रानी लक्ष्मी बाई संयुक्त चिकित्सालय, 701 से 800 तक राजकीय संयुक्त टीबी चिकित्सालय और 801 से 889 तक के यात्रियों की स्क्रीनिंग भाऊराव देवरस संयुक्त चिकित्सालय, महानगर में होगी। 

मेडिकल स्क्रीनिंग और फिटनेस प्रमाण पत्र यहां मिलेंगे

राज्य हज समिति के सचिव मो. तारिक ने आवेदक हज यात्रियों से अपने कवर नंबर के अनुसार, निर्धारित अस्पताल पहुंचने की अपील की है। उन्होंने बताया कि मेडिकल स्क्रीनिंग और फिटनेस प्रमाण पत्र से संबंधित प्रारूप वेबसाइट hajcommittee.up.gov.in पर उपलब्ध कराया गया है। यात्रियों को मेडिकल स्क्रीनिंग रिपोर्ट और फिटनेस प्रमाणपत्र 15 सितंबर तक हज कमेटी ऑफ इंडिया की वेबसाइट पर अपलोड करना होगा।

विज्ञापन

13 सितंबर को होगी राज्य हज इंस्पेक्टर चयन की परीक्षा

सऊदी अरब में हज यात्रियों की सुविधा और मदद की जिम्मेदारी संभालने वाले राज्य हज इंस्पेक्टरों के चयन की परीक्षा 13 सितंबर को होगी। हज कमेटी ऑफ इंडिया ने राज्य हज इंस्पेक्टर (एसएचआई) की कंप्यूटर आधारित परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। 

परीक्षा में अभ्यर्थियों को 120 मिनट में 60 सवालों के जवाब देने होंगे। परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक ऑनलाइन होगी। अभ्यर्थी कैमरा और माइक्रोफोन वाले डेस्कटॉप या लैपटॉप से घर अथवा कार्यालय से परीक्षा दे सकेंगे। परीक्षा में कुल 170 अंक होंगे। इसमें 35 सवाल तथ्य आधारित और 25 सवाल परिस्थितियों पर आधारित होंगे। 

राज्य हज कमेटी के सचिव मो. तारिक ने बताया कि परीक्षा से पहले अभ्यर्थियों को ऑनलाइन व्यवस्था से परिचित कराने के लिए 10 सितंबर दोपहर तीन बजे से 11 सितंबर शाम 5.00 बजे तक मॉक टेस्ट का मौका मिलेगा। परीक्षा का लॉग-इन, सिस्टम स्पेसिफिकेशन और यूआरएल पात्र अभ्यर्थियों के पंजीकृत ई-मेल और मोबाइल पर एसएमएस से भेजा जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें