फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: साइबर क्राइम करने वाले छह जालसाज गिरफ्तार

विज्ञापन
गिरफ्त में आए साइबर जालसाज।
विज्ञापन
लखनऊ। साइबर क्राइम करने वाले छह जालसाजों को बीबीडी पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया। ये निवेश के नाम पर, डिजिटल अरेस्ट करके व बैंक अधिकारी बनकर शिकार बनाते थे। इनसे 26 लाख रुपये नकद बरामद की गई । 1.30 करोड़ रुपये की क्रिप्टो करंसी वॉलेट में मिली है। आरोपी दूसरों के खाते का इस्तेमाल ठगी की रकम मंगवाने में करते थे। जांच में पता चला है कि आरोपी अब तक 14.80 करोड़ रुपये अलग-अलग खातों में मंगवा चुके हैं।
विज्ञापन

डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह ने बताया कि शुक्रवार को मिली सूचना पर पुलिस ने किसान पथ स्थित प्रधानमंत्री आवास योजना के एक मकान से छह युवकों को गिरफ्तार किया। इनमें बहराइच कोतवाली देहात शेखदहिर का मुशीर अहमद, अनवर अहमद, बहराइच नाजिरपुरा का अरशद अली, बाराबंकी जैतपुर निवासी रिंकू और पीजीआई क्षेत्र की वृंदावन कॉलोनी का अर्जुन भार्गव शामिल थे।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि ठगी की रकम दूसरों के खातों में मंगवाते थे। डेबिट कार्ड से रुपये निकाल लेते थे। इसके अलावा ठगी की रकम से क्रिप्टो करंसी खरीदकर उसे ऑनलाइन ऊंचे दाम पर बेच देते थे।
विज्ञापन




खाताधारकों को हर माह देते थे कमीशन

डीसीपी ने बताया कि आरोपी ग्रामीण इलाकों के लोगों के दस्तावेज हासिल कर उनके नाम से खाता खुलवाते थे। उनकी चेकबुक व डेबिट कार्ड अपने पास रख लेते थे। शातिर इन्हीं खातों (म्यूल अकाउंट) में ठगी की रकम मंगवाते थे। इसके बदले खाताधारक को प्रतिमाह के हिसाब से कमीशन देते थे। पुलिस असली खाताधारकों का पता लगा रही है। डीसीपी ने बताया कि आरोपी जिन खातों का इस्तेमाल कर रहे थे, उनके खिलाफ साइबर क्राइम पोर्टल पर अब तक 21 शिकायत दर्ज हैं।



पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का इनाम

जालसाजों से 16 चेकबुक, 15 डेबिट कार्ड, दो आधार कार्ड, एक निर्वाचन कार्ड, नौ मोबाइल फोन, एक लैपटॉप और बाइक बरामद की गई है। इन्हें पकड़ने वाली पुलिस टीम को डीसीपी ने 25 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है। गैंग से जुड़े आरोपियों का पता लगाया जा रहा है। आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है।

गिरफ्त में आए साइबर जालसाज।

गिरफ्त में आए साइबर जालसाज।

गिरफ्त में आए साइबर जालसाज।

गिरफ्त में आए साइबर जालसाज।

गिरफ्त में आए साइबर जालसाज।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें