लखनऊ। रहीमनगर इलाके में फैली चिकनपॉक्स बीमारी अब नियंत्रण में आने लगी है। यहां तीन दिनों से कोई भी केस नहीं मिला है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार घर-घर सर्वे कर रही है। अफसरों का कहना है जो भी चिकनपॉक्स संक्रमित मिले थे, वह अब ठीक हो रहे हैं।
रहीमनगर में एक माह से चिकनपाॅक्स फैला हुआ था। पीएचसी महानगर की डॉ. मारिया ने सोमवार को फिर से आशा व एएनएम के साथ करीब 150 घरों का सर्वे किया। उन्हें कोई भी नया केस नहीं मिला। टीम नने पुराने मरीजों को दवा भी वितरित की। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह का कहना है कि टीम लगातार इलाके में नजर बनाए हैं।