फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सीतापुर में सड़क काटकर गांवों में घुसा शारदा नहर का पानी, 50 गांवों में दिखा जल प्रलय सरीखा नजारा

Tue, 27 Aug 2024 12:33 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर

सार

सीतापुर जिले में शारदा नहर से निकले पानी ने 50 से ज्यादा गांवों को अपनी चपेट में ले लिया। ऐसे में जिले में जल प्रलय सरीखा नजारा दिखने लगा है।
विज्ञापन
गांवों में भरा नहर का पानी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतापुर जिले के तहसील बिसवा क्षेत्र के बिसवां- महमूदाबाद मार्ग पर सोमवार को सुबह करीब 11 बजे रुसहड़ गांव के पास शारदा नहर फट गयी। करीब तीन सौ मीटर की सड़क काटकर पानी उत्तर दिशा मे स्थित रूस हड़, सधुपुर, महरिया, हुसैनपुर, अकबापुर व अन्य गावों में तेजी से घुसने लगा। पानी ने करीब 50 गांवों को अपने आगोश में ले लिया।

विज्ञापन


स्थानीय प्रशासन ने ग्रामीणों को राहत शिविरों में पहुंचाया। देर रात मंडलायुक्त डॉ रौशन जैकब भी पहुंचीं। सुबह 4 बजे वह लखनऊ वापस गईं। देर रात तक जिलाधिकारी अभिषेक आनंद, एडीएम नीतीश सिंह व अन्य अधिकारी मौके पर थे। वहीं, सुबह जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रत देव सिंह भी स्थलीय निरीक्षण करने पहुच रहे हैं।

अखिलेश यादव ने किया ट्वीट
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस घटना पर ट्वीट किया। लिखा कि सीतापुर में शारदा सहायक नहर का एक भाग खंडित होने से दो दर्जन से अधिक गांव और उनकी खेती बुरी तरह प्रभावित हुई है। भाजपा सरकार नींद से जागे और इस आपातकाल में आपसी झगड़े की राजनीति छोड़कर, जनता के जान-माल की रक्षा के लिए आगे आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें