फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News : डिवाइडर से टकराकर पलटी वैन, सास और दामाद समेत तीन की मौत, चार भर्ती

Wed, 24 May 2023 06:12 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, सीतापुर

सार

लखनऊ - दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर कमलापुर थाना क्षेत्र में सुरैंचा गांव के पास आगे चल रही कार को ओवर टेक करने में वैन अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। घटना में वैन सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त वाहन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर कमलापुर थाना क्षेत्र में ओवरटेक करने के चक्कर में मरीज और तीमारदारों से भरी वैन डिवाइडर से टकराकर पलट गई। घटना में वैन सवार महिला और उसके दामाद समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पिता पुत्र समेत चार लोग घायल हुए हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


लखीमपुर खीरी जनपद के मैगलगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सेमरा नारायणपुर निवासी राम सहाय (68) पिछले कुछ दिनों से गुर्दे की बीमारी से परेशान था। उसका इलाज लखनऊ के एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा था। स्वास्थ्य बेहतर होने पर बुधवार को उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। उसका पुत्र नागेश्वर (30) महोली कोतवाली क्षेत्र के प्यारेपुर छेनिया निवासी सूरज उर्फ राहुल (30) की वैन किराए पर लेकर लखनऊ गया था। लखनऊ से राम सहाय, उनकी पत्नी विजय कुमारी (60), पुत्रनागेश्वर और प्रदीप (28), दामाद अजय कुमार उर्फ बबलू (35) निवासी बिलालपुर कोतवाली शाहाबाद जनपद हरदोई और उसके चाचा हरि प्रसाद (58) वैन से सेमरा नरायनपुर जा रहे थे। वैन सूरज उर्फ राहुल चला रहा था।

लखनऊ - दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर कमलापुर थाना क्षेत्र में सुरैंचा गांव के पास आगे चल रही कार को ओवर टेक करने में वैन अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। घटना में वैन सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन फानन ही इन सभी को सीएचसी कसमंडा ले जाया गया। यहां चिकित्सक ने विजय कुमारी और उसके दामाद अजय कुमार को मृृत घोषित कर दिया। बाकी लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में वैन चालक सूरज की भी मौत हो गई। राम सहाय की हालत गंभीर बनी हुई है। प्रदीप, नागेश्वर और हरि प्रसाद मामूली रूप से चोटिल हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें