फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur: आतंक का पर्याय बना तेंदुआ पिंजरे में कैद, 22 दिनों से व्याप्त दहशत खत्म

Wed, 19 Nov 2025 09:33 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर

सार

गोंदलामऊ ब्लॉक के रामपुर खेवटा के जंगल में तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया। तेरह दिन पूर्व  वन विभाग ने पिंजरा लगाया था। तेंदुए के कैद होने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतापुर जिले के मिश्रिख वन रेंज के गोंदलामऊ इलाके के रामपुर खेवटा में 22 दिनों से दहशत बनकर चहलकदमी कर रहा तेंदुआ मंगलवार देर रात करीब दो से तीन बजे के बीच वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गया। सुबह 6 बजे ग्रामीणों ने वन विभाग को फोन कर तेंदुआ फंसने की जानकारी दी।

विज्ञापन


29 अक्तूबर को दतवल में घरों की छत पर तेंदुआ घूमता देखा गया था। इसके बाद गुजरेहटा, अशरफनगर सेढोली, रामपुर खेवटा और रघुनाथपुर आदि गांवों में तेंदुए की चहलकदमी सामने आई। ग्रामीणों से तेंदुए का आमना सामना भी हुआ और खेतों में पगचिह्न भी पाए गए। इससे करीब 30 गांवों में तेंदुए की दहशत बनी हुई थी।

वन विभाग ने ज्यादा सक्रियता वाले क्षेत्र रामपुर खेवटा के करीब 6 नवंबर को पिंजरा लगाया था। वन विभाग के दरोगा अनिल यादव ने बताया कि निगरानी कर रही टीम ने बुधवार सुबह पिंजरे में तेंदुआ कैद देखा। आतंक का पर्याय बने तेंदुए के पकड़े जाने से लोगों ने राहत की सांस ली है। 
विज्ञापन


उदईपुर पूर्वी मजरा राजपुर के करीब गन्ने के खेत में 5 नवंबर को तेंदुआ आराम फरमाता नजर आया था। ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। हालांकि, अंधेरा होने से वन विभाग तेंदुए को पकड़ पाने में सफल नहीं रहा था। वहीं, बिराहिमपुर के पास रास्ते पर घूमते हुए तेंदुए का वीडियो एक डाला चालक ने बनाया था।
विज्ञापन


 पिंजरा हटाने पर होना था निर्णय
रामपुर खेवटा में वन विभाग पिंजरा हटाने पर आज निर्णय करने जा रहा था। पिंजरे में एक बकरी बंधी थी। इसी को खाने तेंदुआ पिंजरे में घुसा और कैद हो गया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें