फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कट की मांग पर तीन घंटे जाम रहा सीतापुर हाईवे

विज्ञापन
सीतापुर हाईवे जाम करते ग्रामीण।
विज्ञापन
बख्शी का तालाब। रामपुर बेहड़ा के पास कट की मांग करते हुए ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे सीतापुर हाईवे जाम कर दिया। करीब तीन घंटे तक चले जाम से लखनऊ से सीतापुर जाने वाली लेन पर तीन किलोमीटर तक सैकड़ों वाहन फंसे रहे। दोपहर दो बजे जाम पूरी तरह खुल सका।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि दिगोई कट करीब तीन किलोमीटर दूर है, जबकि इटौंजा की ओर भी करीब छह किलोमीटर तक कोई कट नहीं है। उनका आरोप है कि एनएचएआई ने हाईवे किनारे लोहे की रेलिंग लगा दी है, जिससे महिलाओं और बच्चों को सड़क पार करने में परेशानी होती है।
जाम खुलवाने पहुंची पुलिस से प्रदर्शनकारियों की नोकझोंक हुई। पुलिस ने भीड़ को हटाते हुए एफआईआर की चेतावनी दी जिसके बाद दोपहर एक बजे ग्रामीण हट गए। हालांकि, पुलिस के जाते ही 1:25 बजे उन्होंने दोबारा हाईवे जाम कर दिया। इस बार जाम में फंसे वाहन चालकों ने भी विरोध जताया। एसीपी अंकित बंसल ने बताया कि फुटेज के आधार पर जाम लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मदारीपुर गांव से गुजरे वाहन
ग्रामीणों के दोबारा रास्ता बंद करने पर जाम में फंसे वाहन सवार ग्रामीणों से पूछकर मदारीपुर गांव की ओर गए। यह गांव दिगोई कट से 50 मीटर पहले स्थित है। वाहन आसपास के गांवों के रास्ते दिगोई कट के आगे निकलकर सीतापुर की ओर रवाना हुए।

सीतापुर हाईवे जाम करते ग्रामीण।

सीतापुर हाईवे जाम करते ग्रामीण।

सीतापुर हाईवे जाम करते ग्रामीण।

सीतापुर हाईवे जाम करते ग्रामीण।

सीतापुर हाईवे जाम करते ग्रामीण।

सीतापुर हाईवे जाम करते ग्रामीण।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें