फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur: खाना बनाते समय लगी आग, डेढ़ वर्षीय मासूम संग चार झुलसे

Mon, 24 Feb 2025 10:34 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर

सार

सूचना पर आई पुलिस ने सभी को सीएचसी में भर्ती कराया है। घटना में डेढ़ साल की एक बच्ची झुलस गई।
विज्ञापन
सभी को सीएचसी में भर्ती करवाया गया। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतापुर जिले की लहरपुर कोतवाली क्षेत्र के  नगर के मोहल्ला बागवानी टोला में सोमवार रात खाना बनाते समय गैस सिलेंडर से आग लग गई। इसमे एक बच्ची सहित 4 लोग बुरी तरह से झुलस गए। सूचना पर आई पुलिस ने सभी को सीएचसी में भर्ती कराया है।

विज्ञापन


नगर के मोहल्ला बागवानी टोला में देर रात खाना बनाते समय किचन में  गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई। आग की चपेट में हाशिम (46), फरियाद (35), रूबियान (25)  व फरियाद की डेढ़ वर्षीय पुत्री गम्भीर रूप से झुलस गयी। आग लगने की सूचना पर घर में हड़कंप मच गया। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। वहां सभी का इलाज जारी है।

बताया जा रहा है कि, रूबियान के यहां बुधवार को शादी है। इस वजह से  घर में काफी मेहमान भी थे।  समय रहते सभी लोगों ने मिलकर आग पर काबू पा लिया जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें