सीतापुर शहर कोतवाली के दुर्गापुरवा में एक बंद मकान के अंदर एक चिकित्सक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
इलाके के दुर्गापुरवा में डॉ जावेद फारुकी (65) का घर है। पड़ोसियों के अनुसार दो दिन पूर्व चिकित्सक अपने घर आये थे। दो दिन से बाहर नहीं निकले। बुधवार को उनके घर से बदबू आई तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने दरवाजा खोला तो एक कमरे में बेड पर चिकित्सक का शव पड़ा मिला। घर में कोई संघर्ष के निशान नहीं मिले हैं। शहर कोतवाल अनूप शुक्ला ने बताया कि जांच की जा रही है।
बाहर रहता है परिवार
डॉ जोव का परिवार बाहर रहता है। उनकी पत्नी शिक्षिका हैं। परिवार में दो बेटियां मरियम और आमना हैं। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है। चिकित्सक दो दिन से बाहर नहीं निकले थे। चिकित्सक का घर नगर विकास राज्यमंत्री राकेश राठौर गुरू के घर से मात्र दो सौ मीटर की दूरी पर है।