फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में जख्मी सीतापुर के जिला जज गौरीशंकर का निधन, मेदांता में चल रहा था इलाज

Wed, 30 Jan 2019 01:10 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
गौरी शंकर (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सड़क हादसे में जख्मी सीतापुर के जिला जज गौरी शंकर गुप्ता की मंगलवार को दिल्ली के मेदांता अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।रविवार को प्रयागराज जाते समय उनकी कार रोडवेज बस से टकरा गई थी। इस हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई थी। 
विज्ञापन


 गंभीर रूप से घायल जिला जज व उनके गनर को प्रयागराज जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां पर हालत नाजुक देख जिला जज को एयर एंबुलेंस से दिल्ली भेज दिया गया था। देर शाम उनके निधन की सूचना मिलते ही न्यायिक अफसरों समेत अधिवक्ताओं ने शोक की लहर दौड़ गई। 

जिला जज गौरी शंकर गुप्ता बीते रविवार की सुबह एक शादी समारोह में हिस्सा लेने प्रयागराज जा रहे थे। रास्ते में फाफामऊ के करीब सामने से आ रही रोडवेज बस से उनकी कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में पिसावां थाना इलाके के कुतुबनगर निवासी कार चालक निजामुद्दीन (50) की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि जिला जज व गनर गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल प्रयागराज में भर्ती कराया। यहां पर हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने घायल जिला जज को एयर एंबुलेंस से दिल्ली भेजा था, जहां पर मेदांता अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।

मंगलवार को उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष हरीश त्रिपाठी ने बताया कि उन्हें न्यायिक अफसरों से निधन की खबर मिली है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें