सीतापुर जिला अस्पताल के सीएमएस ने पूरे मामले पर सफाई देते हुए कहा कि कहीं भी दुर्व्यवहार नहीं हुआ है। मामले में नर्स द्वारा चोटी पकड़कर महिला को खींचने का वीडियो वायरल हुआ था।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
सीतापुर जिला अस्पताल में एक महिला मरीज की चोटी पकड़कर उसे बेड पर धक्का देने के मामले पर जिला अस्पताल के सीएमएस ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच में किसी भी तरह के दुर्व्यवहार की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि 21 अक्तूबर दोपहर को एक महिला वार्ड के दरवाजे पर शोर मचा रही थी और उसने अपनी चूड़ियां तोड़ ली। जिस पर नर्स व उसकी दो अन्य सहयोगियों ने महिला को उसके बेड तक पहुंचाया। उसे इंजेक्शन दिया और कंट्रोल किया। ये कहना गलत होगा कि महिला मरीज के साथ कोई दुर्व्यवहार हुआ।