डीसीएम पर सवार एक युवती की मौके पर मौत हो गई। वहीं दो लोगों को घायलावस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां पर चिकित्सक ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया।
सीतापुर कोतवाली महोली इलाके में हाईवे पर शुक्रवार सुबह सीतापुर से शाहजहांपुर की तरफ जा रही डीसीएम कंटेनर हाईवे के किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। जिससे डीसीएम पर सवार एक युवती की मौके पर मौत हो गई। वहीं दो लोगों को घायलावस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां पर चिकित्सक ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने डीसीएम में फंसे लोगों को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। युवती के पास से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान परसरामपुर के सिंदुरिया निवासी वंदना (19) पुत्री माहेश्वरी के रूप में हुई है।
विज्ञापन
मृतक डीसीएम चालक के पास मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान बिहार के दरबंगा बाहुसुरा बुजुर्ग निवासी मोहम्मद जमील (33) पुत्र अब्दुल अजी के रूप में की गई है । बताया जाता है चालक मोहम्मद जमील वाहन चला रहा था। डीसीएम की पिछली सीट पर युवक व युवती बैठे थे। कोतवाली पुलिस ने दोनों शव को पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। इंस्पेक्टर अनूप कुमार शुक्ला ने बताया कि कारीपाकर के निकट खड़े ट्रक में डीसीएम टकराई है। जिसमें डीसीएम पर सवार एक युवती व एक युवक की मौत हुई है। मृतकों के पास से मिले आधार कार्ड के जरिए आगे की कार्रवाई की जा रही है।