फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur: फांसी के फंदे से लटका मिला कक्षा आठ के छात्र का शव, आत्महत्या की संभावना

Sun, 29 Mar 2026 07:50 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर

सार

पुलिस ने मामले में प्रथमदृष्टया आत्महत्या की संभावना जताई है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
अवधेश - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतापुर जिले के मछरेहटा इलाके में रविवार को घर से बकरी चराने निकला एक बालक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान अवधेश (12) पुत्र पप्पू राजवंशी निवासी ग्राम बीरमपुर, ग्राम पंचायत आदिलपुर थाना मछरेहटा के रूप में हुई है।

विज्ञापन


मृतक की मां कांति ने बताया कि बेटा रविवार को सुबह करीब 11 बजे घर से बकरी चराने के लिए निकला था लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटा। दोपहर करीब एक बजे ग्रामीणों से सूचना मिली कि गांव के उत्तर दिशा में स्थित सुधीर सिंह की बाग में एक बालक का शव पेड़ से फांसी के फंदे पर लटका हुआ है।

मौके पर फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्रित किए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अवधेश बीहट बीरम के जूनियर हाईस्कूल में कक्षा 8 का छात्र था। थानाध्यक्ष प्रभात गुप्ता ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें