फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur: कूड़ा डालने के विवाद में खूनी संघर्ष... जमकर चले लाठी-डंडे, किशोरी की मौत, छह घायल

Tue, 04 Nov 2025 01:00 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर

सार

मारपीट में घायल हुए लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर घायल किशोरी ने दम तोड़ दिया। वहीं, चार अन्य की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
मारपीट में घायल किशोरी की मौत, गांव में मौजूदपुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतापुर जिले के पिसावां थानाक्षेत्र के दिलावलपुर गांव में मंगलवार सुबह घूर डालने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि एक पक्ष ने लाठी-डंडों व बल्लम से हमला बोल दिया। हमले में एक 14 वर्षीय किशोरी चंद्रप्रभा सहित छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने किशोरी को मृत घोषित कर दिया। चार घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है जिन्हें रेफर किया गया है। गांव निवासी हरिहर की जमीन पर तारा द्वारा घूर डालने को लेकर कहासुनी हुई थी। इसी बात पर तारा, विजय बहादुर, जोगेंद्र, वित्तन, सतेंद्र, रामदयाल और एक महिला प्रीती ने हमला कर दिया। विपक्षियों ने डंडों व बल्लम से हमला बोल दिया।

ये भी पढ़ें - पांच बार हुए चालान तो रद होंगे वाहनों के पंजीकरण और लाइसेंस, बचने के लिए इन नियमों का करें पालन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  ट्रक कार भिड़ंत में कार सवार सभी आठ लोगों की मौत...दो और ने ट्रामा सेंटर में तोड़ा दम, मृतकों में दो बच्चे
विज्ञापन


हमले में एक 14 वर्षीय किशोरी चंद्रप्रभा सहित छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने किशोरी को मृत घोषित कर दिया। चार घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है जिन्हें रेफर किया गया है।

बताया जा रहा है कि हरिहर की जमीन पर तारा द्वारा घूर डालने को लेकर कहासुनी हुई थी। इसी बात पर तारा, विजय बहादुर, जोगेंद्र, वित्तन, सतेंद्र, रामदयाल और एक महिला प्रीती ने हमला कर दिया। पुलिस ने किशोरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और पिता हरिहर की तहरीर पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें