फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बांका लेकर खुद की बलि देने ललिता देवी मंदिर पहुंचा युवक, पुलिस ने पकड़ा, परिजन बोले...

Tue, 20 Jan 2026 04:27 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर

सार

नैमिषारण्य में मां ललिता देवी मंदिर में एक युवक बांका लेकर खुद की बलि देने के लिए पहुंच गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया और परिजनों को बुलाकर पूछताछ की।
 
विज्ञापन
पुलिस ने युवक को पकड़ लिया है। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नैमिषारण्य में मां ललिता देवी मंदिर में एक युवक बांका लेकर पहुंच गया। युवक के अनुसार वह अपनी बलि देने आया है। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है। 

विज्ञापन


मछरेहटा के पहाड़पुर निवासी कुसेंन्द्र (26)  मंदिर में दर्शन करने के लिए गर्भगृह के अंदर प्रवेश कर रहा था। तभी वहीं ड्यूटी पर तैनात पर्यटन चौकी प्रभारी राजेश शुक्ला को उस पर शक हुआ क्योंकि  वह बारबार हाथ में पकड़े बैग को खोलकर देख रहा था। 

ये भी पढ़ें - 'लड़ते रहें...डरे नहीं': रायबरेली में राहुल गांधी बोले- सरकार ने धर्म का आडंबर ओढ़ा है, जिसे बेनकाब करना जरूरी
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - प्रतीक-अपर्णा विवाद: ताजी नहीं है रिश्तों में खटास, राजनीतिक महत्वाकांक्षा कारण! मुलायम परिवार के बेटे का दर्द


पर्यटन पुलिस प्रभारी ने उसे रोककर अन्य पुलिसकर्मियों की मदद से उसके बैग की तलाशी ली। उसमें बांका निकला। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि वह अपनी मन्नत के अनुसार खुद की बलि देने आया था। बताया कि वह बांके की पूजा करके लाया है। इसके बाद उसे थाने ले जाया गया। वहां उसके परिजनों को बुलाया गया। परिजनों ने बताया उसकी मानसिक स्थिति काफी दिनों से ठीक नहीं है।
विज्ञापन


पूर्व में हो चुकी हैं मंदिर में बलि की घटना
ललिता देवी मंदिर में कई वर्ष पूर्व मंदिर प्रांगण में गला काटने की घटना घटित हो चुकी है। जिसकी मौत हो गई थी। पूर्व में कई भक्तों द्वारा जीभ काटने की भी घटनाएं घटित हो चुकी हैं।

माता के मंदिर में बलि चढ़ाने का नहीं है कोई विधान
प्रधान पुजारी गोपाल शास्त्री ने बताया कि यहां माता का वैष्णव पीठ है। जिससे यहां सिर्फ नारियल की भेंट चढ़ाई जाती है जिससे माता प्रसन्न होती हैं। यहां नरबली बिल्कुल वर्जित है। अगर किसी भक्त की कोई मनोकामना पूर्ण होती है तो वह नारियल की भेंट चढ़ाए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें