सीतापुर जिले के रामकोट थाना क्षेत्र में रामेश्वरम मन्दिर स्थित है। सोमवार को बबुरी गांव निवासी सरवन (25) मन्दिर आया। उसने पूजा की। इसके बाद चाकू उठाकर अपना गला काट लिया।
जब वह तड़पने लगा तो पुजारी की उस पर नजर पड़ी। पुजारी ने पुलिस व एम्बुलेंस को सूचना दी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।