आईएएस अनुराग की मौत पर दवाब बढ़ता देख पुलिस ने स्पेशल इनवेस्टीगेशन टीम गठित कर दी है। एसएसपी दीपक कुमार ने हजरतंज सीओ के नेतृत्व में ये टीम गठित की है। इसमें सीओ गंज समेत एसओ मड़ियांव अंजनि पांडेय, एसओ गाजीपुर गिरजा शंकर त्रिपाठी, एसओ गंज आनंद शाही, एसओ हसनगंज शामिल हैं।
बता दें कि बुधवार को लखनऊ के हजरतगंज इलाके में स्थित मीराबाई गेस्ट हाउस के पास आईएएस अनुराग तिवारी की लाश संदिग्ध हालात में मिली थी।
अनुराग के परिजनों का कहना है कि वह भ्रष्ट अफसरों के बड़े घोटाले का खुलासा करने वाला था जिसके चलते उसकी जान ले ली गई।
बता दें कि आज विधानसभा सदन में भी ये मामला उठा था। नेता विपक्ष राम गोविंद चौधरी ने भी आईएएस की मौत को हत्या बताया था इस पर सुरेश खन्ना ने आश्वासन दिया कि इस मामले की निष्पक्ष जांच होगी।