पेट्रोल पंप पर चिप लगाकर पेट्रोल-डीजल चोरी का मामला विशेष जांच दल (एसआईटी) के हवाले कर दिया गया है। एएसपी क्राइम डॉ. संजय कुमार के नेतृत्व में एसआईटी बनाई गई है।
इस टीम में घटतौली के सातों मुकदमों के विवेचक शामिल हैं। टीम ने जांच शुरू कर दी है। एसआईटी को पूरे मामले के पर्दाफाश के साथ गड़बड़ घोटाले में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी के आदेश दिए गए हैं।
आईजी जोन ए. सतीश गणेश ने बताया कि एसटीएफ ने लखनऊ के सात पेट्रोल पंपों पर छापा मारकर चिप से घटतौली पकड़ी थी। इस मामले में चार पेट्रोलपंप मालिकों समेत 23 लोगों को गिरफ्तार करने के साथ सात मुकदमे दर्ज किए गए थे।