फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एसआईटी ने शुरू की पड़ताल, कांग्रेस दफ्तर के छह कर्मचारियों के बयान दर्ज

विज्ञापन
एसआईटी ने शुरू की पड़ताल, कांग्रेस दफ्तर के छह कर्मचारियों के बयान दर्ज
विज्ञापन
लखनऊ। प्रदर्शन में आए कांग्रेस के युवा कार्यकर्ता गोरखपुर के सहजनवां निवासी प्रभात पांडेय की मौत के मामले में एसआईटी ने पड़ताल शुरू कर दी है। एसीपी हजरतगंज विकास जायसवाल के पर्यवेक्षण में टीम ने शनिवार को मॉल एवेन्यू सि्थत कांग्रेस दफ्तर के छह कर्मचारियों व प्रभात के चाचा मनीष के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन

सभी से घटना वाले दिन प्रभात की स्थिति के बारे में पूछा गया। पुलिस की ओर से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार को भी नोटिस भेजा गया है, जिनसे पूछताछ की जाएगी।

एसीपी हजरतगंज के मुताबिक प्रभात के चाचा मनीष को कांग्रेस दफ्तर के कर्मचारी द्वारका प्रसाद ने फोन कर सूचना दी थी। द्वारका के बयान दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा कार्यालय के कर्मचारी मनोज, प्रेम और जीतेंद्र समेत छह लोगों के बयान एसआईटी ने लिया है। एसआईटी ने कांग्रेस दफ्तर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले हैं। इसके जरिए घटना के समय प्रभात की गतिविधि का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

पुलिस यह जानकारी जुटा रही है कि प्रभात के साथ कौन लोग धरने में शामिल थे। प्रभात ने चोट लगने की बात कही थी। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोट की पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में प्रभात को दफ्तर के बाहर से भीतर ले जाकर कमरे में लिटाने वालों से भी पूछताछ की जाएगी। पुलिस ने प्रभात के मोबाइल फोन का डाटा खंगाला है। व्हाट्सएप चैट के माध्यम से उन्हें प्रदर्शन में बुलाने वाले की पहचान की जा रही है।

यह है मामला : प्रदर्शन में आए प्रभात बुधवार शाम को कांग्रेस दफ्तर में बेहोश मिले थे। सिविल अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। प्रभात के चाचा विज्ञान खंड गोमतीनगर निवासी मनीष ने हुसैनगंज थाने में अज्ञात के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कराई थी। प्रभात एमिटी यूनिवर्सिटी के सामने पीजी में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। मामले की पड़ताल के लिए एसआईटी का गठन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें