फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के साथ सड़क दुर्घटना में विधायक की संलिप्तता खंगालने के लिए बनी एसआईटी

Tue, 30 Jul 2019 09:38 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली

सार

  • उन्नाव दुष्कर्म कांड की पीड़िता की चाची-मौसी की मौत का मामला
  • एएसपी शशिशेखर सिंह की अगुवाई में गठित की गई स्पेशल इन्वेस्टीगेशन टीम 
  • ट्रक चालक, मालिक और क्लीनर के मोबाइल नंबर प्राप्त करके सीडीआर का विश्लेषण करेगी
विज्ञापन
उन्नाव दुष्कर्म मामला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव दुष्कर्म कांड की पीड़िता की चाची-मौसी की मौत के मामले की जांच के लिए पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह ने एसआईटी (स्पेशल इन्वेस्टीगेशन टीम) गठित कर दी है। इसमें पुलिस अधिकारियों की तीन टीमें बनाई गई हैं। अपर पुलिस अधीक्षक शशि शेखर सिंह की अगुवाई में यह टीमें उन्नाव से घटना में नामजद भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर और उनके साथियों की संलिप्तता खंगालेगी। 

विज्ञापन


यही टीमें ट्रक चालक आशीष पाल, ट्रक मालिक देवेश कुमार पाल और क्लीनर मोहन के मोबाइल नंबर की सीडीआर का विश्लेषण भी करेंगी। रेप पीड़िता के चाचा की ओर से गुरुबख्शगंज थाने में लिखाई गई एफआईआर में उन्नाव से भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर सहित दस नामजद और 15-20 अज्ञात के खिलाफ धारा 302, 307, 506, 120बी के तहत केस दर्ज कराया गया था। 

प्रथम टीम की जिम्मेदारी
टीम में नामित अधिकारी स्थानीय प्रभारी फील्ड यूनिट एवं विधि विज्ञान प्रयोगशाला लखनऊ से आने वाली फोरेंसिक टीम के विशेषज्ञों-वैज्ञानिकों को लेकर घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित कर घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाएंगे। साथ ही वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष विवेचना में सहयोग करते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई करवाएंगे।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

द्वितीय टीम की जिम्मेदारी

घटना के पीछे आपराधिक साजिश और अन्य वास्तविकता का पता लगाने से संबंधित सुसंगत साक्ष्य जुटाना। उनकी जांच, ट्रक ड्राइवर, क्लीनर और ट्रक मालिक के मोबाइल नंबर प्राप्त करके सीडीआर का विश्लेषण। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई करेंगे।

तृतीय टीम की जिम्मेदारी
घायलों के उपचार के लिए एंबुलेंस-संसाधनों की व्यवस्था एवं चिकित्सकों से समन्वय स्थापित करके बेहतर इलाज का इंतजाम करना। पीड़ित पक्ष से संपर्क करके प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराकर आवश्यक विधिक कार्रवाई करेंगे। साथ ही घायलों की सुरक्षा भी सुनिश्चित करेंगे।

दुष्कर्म पीड़िता की चाची-मौसी की हाईवे पर मौत के मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित कर दी गई है। इसमें तीन टीमों को शामिल किया गया है। टीमें घटना की पूरी पड़ताल करेंगी और यह जानने का प्रयास करेंगी कि नामजद उन्नाव के विधायक और उनके साथियों की घटना में क्या भूमिका है। घटना के हर बिंदु पर पड़ताल कराई जा रही है ताकि, सच्चाई सामने आ सके। - सुनील कुमार सिंह, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें