घटना के पीछे आपराधिक साजिश और अन्य वास्तविकता का पता लगाने से संबंधित सुसंगत साक्ष्य जुटाना। उनकी जांच, ट्रक ड्राइवर, क्लीनर और ट्रक मालिक के मोबाइल नंबर प्राप्त करके सीडीआर का विश्लेषण। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई करेंगे।
तृतीय टीम की जिम्मेदारी
घायलों के उपचार के लिए एंबुलेंस-संसाधनों की व्यवस्था एवं चिकित्सकों से समन्वय स्थापित करके बेहतर इलाज का इंतजाम करना। पीड़ित पक्ष से संपर्क करके प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराकर आवश्यक विधिक कार्रवाई करेंगे। साथ ही घायलों की सुरक्षा भी सुनिश्चित करेंगे।
दुष्कर्म पीड़िता की चाची-मौसी की हाईवे पर मौत के मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित कर दी गई है। इसमें तीन टीमों को शामिल किया गया है। टीमें घटना की पूरी पड़ताल करेंगी और यह जानने का प्रयास करेंगी कि नामजद उन्नाव के विधायक और उनके साथियों की घटना में क्या भूमिका है। घटना के हर बिंदु पर पड़ताल कराई जा रही है ताकि, सच्चाई सामने आ सके। - सुनील कुमार सिंह, एसपी