तहसील परिसर में धरना देते भाकपा माले के कार्यकर्ता।
बख्शी का तालाब। बन्नौर में बंजर, श्मशान भूमि व नाले आदि पर अवैध कब्जों को हटाने की मांग को लेकर भाकपा (माले) ने शनिवार को तहसील परिसर में धरना दिया।
इस मौके पर हुई सभा में जिला प्रभारी रमेश सेंगर ने कहा कि नाले को पाटने से गांवों में जलभराव का खतरा पैदा हो गया है। देवरी रुखारा में लालता प्रसाद ने घूर गड्ढा की जमीन पर अवैध कब्जा किया गया है। महंत जगन्नाथ की जमीनों की फर्जी विरासत दर्ज कराने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि बख्शी का तालाब में बिजली कर्मी अतिरिक्त बिल बनाकर दबाव डाल रहे हैं। इस मौके पर कमला गौतम, रमेश चंद्र शर्मा सहित कई पदाधिकारी व महिलाएं मौजूद रहीं।