लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पांच एथलीटों का चयन मॉडर्न पेंटाथलॉन के लिए भारतीय टीम में हुआ है। इनमें यूपी पुलिस के हेड ऑपरेटर, सब-इंस्पेक्टर अमित कुमार सिंह प्रमुख हैं। ये खिलाड़ी आगामी अक्तूबर माह में दुबई और पुर्तगाल में आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे।
मॉडर्न पेंटाथलॉन एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के सचिव कन्हैया गुर्जर ने इसकी पुष्टि करते हुए सभी चयनित खिलाड़ियों को बधाई दी उन्होंने बताया कि अमित कुमार सिंह के अलावा प्रदेश के चार अन्य प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को भी भारतीय टीम में जगह मिली है। इनमें जूनियर गर्ल्स वर्ग में दीपशिखा, रूबी गौड़, अंडर-13 बालक वर्ग में सर्वांग राठौड़ और अंडर-11 बालिका वर्ग में अदित्री
राठौड़ शामिल हैं।