लखनऊ के पारा के राजाजीपुरम स्थित रामविहार कॉलोनी में मंगलवार को दिनदहाड़े रिटायर्ड सूबेदार लाल बहादुर सिंह की दो बेटियों की निर्मम हत्या कर दी गई। वारदात से सनसनी फैल गई। लालबहादुर सिंह बीमार पत्नी को दिखाने के लिए कमांड अस्पताल गए थे तभी घर पर घुसे बदमाशों ने उनकी बेटी आरती (24) और अंतिमा उर्फ सोनम (18) पर हमला कर दिया। दोनों के चेहरे और गर्दन पर चाकू जैसी किसी नुकीली वस्तु से ताबड़तोड़ वार करने के बाद गला रेत दिया। अंतिमा की कलाई की नस भी काटी गई है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 9
किचन और बरामदे में खून बिखरा था। छोटी बेटी के कपड़े अस्त-व्यस्त थे वहीं बड़ी बेटी के हाथ में बाल मिले हैं जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि मरने से पहले संघर्ष हुआ होगा। दोनों बेटियों के गले में घाव हैं, माना जा रहा है कि किसी ब्लंट चीज से वार किया गया है। लड़की के कमरे मे बेड पर कपड़ों का बक्सा बिखरा मिला है। आरती बड़ी और सोनम छोटी थी। आरती से छोटा भाई आशुतोष है जो बाराबंकी में रहता है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। (तस्वीर में वारदात के बाद बदहवास लाल बहादुर सिंह।)
विज्ञापन
3 of 9
करीब डेढ़ घंटे बाद रिटायर्ड सूबेदार घर पहुंचे तो किचन में बेटियों को खून से लथपथ पड़ा देखकर कोहराम मच गया। आनन-फानन उन्हें कमांड अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
4 of 9
आईजी जोन ए. सतीश गणेश, डीआईजी रेंज प्रवीण कुमार और एसएसपी दीपक कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। डॉग स्क्वॉयड और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की।
विज्ञापन
5 of 9
एसएसपी का कहना है कि दोहरे हत्याकांड के पीछे वजह स्पष्ट नहीं है। ऐसा लगता है कि रंजिश अथवा बदला लेने की नियत से हत्याएं की गई हैं। छानबीन की जा रही है।