फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur: डूबते भाई को बचाने के लिए तालाब में कूदी बहन, दोनों की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Thu, 15 May 2025 12:53 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर

सार

सुल्तानपुर के मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में डूब रहे भाई को बचाने के लिए बहन तालाब में कूद गई। दोनों की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
इसी तालाब में डूबने से हुई मौत। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुल्तानपुर के मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के बबरही गांव में बृहस्पतिवार को दर्दनाक हादसा हुआ। यहां दो सगे भाई-बहन की तालाब में डूबने से मौत हो गई। एक ही परिवार में दो बच्चों की मौत से कोहराम मचा गया है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर विधिक कार्रवाई शुरु कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बबरही गांव निवासी रामहित यादव कोलकाता में गाड़ी चालक हैं। उनके घर से 50 मीटर दूर पर एक तालाब है। बताया जा रहा है कि तालाब को गांव के ही रामबहादुर यादव ने मछली पालन के लिए ले रखा है। बृहस्पतिवार को तालाब में रामहित की भैंस डूबने लगी और भैंस को बचाने के चक्कर में उनका 12 वर्षीय पुत्र आदर्श यादव तालाब में कूद गया लेकिन तैराकी न आने के कारण वो डूबने लगा। दूर से भाई को डूबता देख बहन विनीता यादव (15) भी उसे बचाने के लिए तालाब में कूद गई। दोनों को डूबता देख गांव के एक व्यक्ति ने उन्हें बचाने का प्रयास किया लेकिन वो भी विफल हो गया और दोनों  की तालाब में डूबने से मौत हो गई।

ये भी पढ़े- Lucknow bus fire: बस में आग लगने से पांच जिंदा जले, गाड़ी छोड़ भाग गया ड्राइवर, डराने वाली हैं ये तस्वीरें और वीडियो
विज्ञापन


मामले की सूचना पुलिस को दी गई। उधर बच्चों की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां नीलम यादव, भाई अजीत यादव (27), अनुपम (19) और पूजा (17) रो-रोकर बेसुध हो गए।
विज्ञापन


ये भी पढ़े- यूपी: बलरामपुर में अर्टिगा और ट्रक की टक्कर में पांच लोगों की मौके पर मौत, आठ गंभीर रूप से घायल, बरात से लौट रहे थे सभी

सूचना पाकर मौके पर पुलिस टीम के साथ एसओ विजय सिंह, एसडीएम जयसिंहपुर, शिव प्रसाद, लेखपाल लाल बहादुर श्रीवास्तव भी पहुंचे। पुलिस टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया और परिवार को ढांढस बंधाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें