बख्शी का तालाब। मल्लाहन खेड़ा गांव में मंगलवार सुबह पुश्तैनी जमीन और रुपयों के विवाद में गोकरन ने अपनी बहन शांति पर बांके से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे पिता रामभजन भी मारपीट में घायल हो गए। शांति को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
रामभजन के मुताबिक, गोकरन कई वर्षों से अपने परिवार के साथ अलग रह रहा है। मंगलवार सुबह करीब सात बजे विवाद के दौरान गोकरन ने शांति की पिटाई कर दी। आरोप है कि इस हमले में गोकरन के परिवार के अन्य सदस्य भी शामिल थे। बीच-बचाव करने पर रामभजन को भी पीटा गया। एसीपी अंकित बंसल ने बताया कि रामभजन की शिकायत पर गोकरन समेत पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।