लखनऊ में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों ने शहरी इलाकों को पीछे छोड़ दिया है, सबसे ज़्यादा 74.34% काम मोहनलालगंज में पूरा हुआ। कुल मिलाकर जिले में 53.56% SIR पूरा हो चुका है।
विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण(एसआईआर) में ग्रामीण क्षेत्र शहर से आगे निकल गया है। जिले की सभी नौ विधानसभा क्षेत्रों में अब तक करीब 53.56 फीसदी एसआईआर का काम पूरा हो चुका है। मोहनलालगंज में सर्वाधिक 74.34 फीसदी व लखनऊ (उत्तरी) में सबसे कम 43.46 फीसदी एसआईआर हुआ है। जिले में 3789 बीएलओ इस कार्य को अंजाम दे रहे हैं।
विज्ञापन
ग्रामीण क्षेत्र के मतदाता काफी जागरूक और बीएलओ सक्रिय नजर आ रहे हैं। यही वजह है कि ग्रामीण मतदाता स्वयं बीएलओ को ढूंढ कर या प्रधान से संपर्क कर फॉर्म भरकर जमा करने में सक्रियता दिखाई है। इस सक्रियता की वजह से शहरी मतदाताओं की अपेक्षा ग्रामीण सबसे आगे हैं। शहर की गोमतीनगर सरीखी पॉश कॉलोनियों के मतदाताओं को अनाउंसमेंट कर बीएलओ व सुपरवाइजर जागरूक करने में जुटे हैं।