फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: साहब, मेरे बेटे का प्रेम-प्रसंग में हुआ कत्ल, दिलाओ इंसाफ

Mon, 04 Sep 2023 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला फालोअप
विज्ञापन

गांव की एक लड़की से करना चाहता था शादी, परिजन जताते थे एतराज
घटना में किशोरी के पिता समेत तीन लोग थे शामिल, पुलिस पड़ताल में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊंचाहार (रायबरेली)। छात्र की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। रविवार को मृतक छात्र का पिता कोतवाली पहुंचा और कोतवाल से फरियाद लगाई कि साहब उसके बेटे का प्रेम-प्रसंग में कत्ल किया गया है। उसे इंसाफ दिलाया जाए। वह गांव की एक लड़की से शादी करना चाहता था। परिजन इस पर ऐतराज जता रहे थे। किशोरी के पिता समेत तीन लोगों ने मिलकर उसके बेटे की हत्या की है। तहरीर मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के माधवपुर सुल्तान (पनवारी) निवासी शिवांश पांडेय (16) पुत्र राम प्रताप पांडेय कक्षा 11 का छात्र था। शुक्रवार की शाम वह सादे की बाजार साइकिल से सब्जी लाने गया था, लेकिन घर नहीं लौटा था। रेल ट्रेक पर उसका शव मिला था। उसका सिर कटा था। आशंका जताई गई थी कि रेल लाइन की पेट्रोलिंग कर रहे टावर वैगन से कटकर छात्र की जान गई है। रविवार को छात्र का पिता कोतवाली पहुंचा और बेटे की प्रेम प्रसंग में हत्या होने की बात कही। उसने पुलिस को बताया कि उसके बेटे का एक गांव की एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों एक दूसरे से शादी करने चाहते थे, जिससे उसके घर वाले नाराज थे। उसके पिता व भाई ने उसकी हत्या करने की धमकी भी दी थी। वहीं छात्र ने घटना से पहले अपने मौसी के लड़के के मोबाइल पर इंस्टाग्राम पर लड़की के पिता व चाचा द्वारा उसके साथ मारपीट करने का मैसेज भेजा था और उससे बदला लेने की भी बात लिखी थी। पिता ने प्रेमिका के पिता समेत तीन लोगों के खिलाफ प्रेम-प्रसंग में बेटे की हत्या करने की तहरीर दी है। कोतवाल आदर्श कुमार सिंह ने बताया कि छात्र के पिता ने तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। जांच के बाद मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें