फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: साहब! पति को नशा देकर करा लिया जमीन का बैनामा

Thu, 29 Jun 2023 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम-एसपी से लगाई इंसाफ की गुहार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिवगढ़ (रायबरेली)। नगर पंचायत शिवगढ़ के अगरखेड़ा भवानीगढ़ के रहने वाले बुजुर्ग को तीन महीने नशीला पदार्थ खिलाकर बंधक बनाया गया। इस दौरान दो बीघा जमीन का बैनामा करा लिया। उनकी पत्नी ने शिवगढ़ थाने के चक्कर लगाए, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। बुधवार को उन्होंने पति के साथ डीएम व एसपी के दफ्तर में पहुंचकर फरियाद की।
विज्ञापन

अगरखेड़ा भवानीगढ़ की रहने वाली राम प्यारी ने डीएम-एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उनके पति राम मनोहर मानसिक रूप से बीमार हैं। कई महीने पहले वह मायके चली गईं थीं। इसका फायदा उठाकर परिवार के लोग पति को बंधक बनाकर नशीला पदार्थ देते रहे। इसी दौरान 15 अप्रैल को दो बीघा जमीन का बैनामा करा लिया। उनका आरोप है कि पांच लोगों ने मिलकर जमीन का बैनामा कराया है। एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि जांच कराकर बुजुर्ग दंपती को न्याय दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें