फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में एसआईआर: इन जिलों में कटे सबसे ज्यादा वोट, 31 दिसंबर को जारी होगी पहली कच्ची सूची; जानिए डिटेल

Sat, 27 Dec 2025 10:06 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

SIR in UP: चुनाव आयोग ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) में गणना फॉर्म भरकर जमा करने की अवधि समाप्त होने के बाद मतदाताओं के आधिकारिक आंकड़े जारी कर दिए हैं। 
विज्ञापन
यूपी में एसआईआर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चुनाव आयोग ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) में गणना फॉर्म भरकर जमा करने की अवधि समाप्त होने के बाद मतदाताओं के आधिकारिक आंकड़े जारी कर दिए हैं। सबसे ज्यादा वोट लखनऊ, गाजियाबाद, बलरामपुर, कानपुर नगर और मेरठ में कम हुए हैं।

विज्ञापन


आयोग के आंकड़ों के अनुसार, सबसे ज्यादा 30.05 प्रतिशत मतदाता लखनऊ में कम हुए हैं। गाजियाबाद में यह आंकड़ा 28.83 प्रतिशत, बलरामपुर में 25.98 प्रतिशत, कानपुर नगर में 25.50 प्रतिशत और मेरठ में 24.66 प्रतिशत है। प्रदेश में सूची से नाम कटने वाले मतदाताओं की संख्या 2 करोड़ 88 लाख 75 हजार 230 है। आयोग ने नाम कटने के कारण भी स्पष्ट कर दिए हैं।

यहां बता दें कि चुनाव आयोग नाम काटने के बाद कच्ची मतदाता सूची 31 दिसंबर को प्रकाशित करेगा। उसके बाद इन पर आपत्ति व दावे लिए जाएंगे।

आंकड़ों से समझिए इन बातों को

यूपी में एसआईआर में शामिल कुल मतदाता : 154430092
मतदाता जिनके गणना प्रपत्र डिजिटाइज किए गए : 125555984
मतदाता जिनके गणना प्रपत्र वापस नहीं आए : 28875230
मृतक : 4623796
अनुपस्थित : 7952190
स्थानांतरित : 12977472
पहले से पंजीकृत : 2547207
अन्य कारण :774472
विज्ञापन

जिले जहां 20 प्रतिशत से ज्यादा कटे वोट

एसआईआर
लखनऊ : 30.05%, गाजियाबाद : 28.83%, बलरामपुर : 25.98%, कानपुर नगर : 25.50%, मेरठ : 24.66%, प्रयागराज : 24.64%, गौतमबुद्धनगर : 23.98%, आगरा, : 23.25%, हापुड़ : 22.30%, शाहजहांपुर : 21.76%, कन्नौज : 21.57%, बरेली : 20.99%, फर्रुखाबाद : 20.81%, बहराइच : 20.44%, बदायूं : 20.39%, सिद्धार्थनगर : 20.33%, संभल : 20.29%

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें