फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में नहीं थम रहा डेंगू से मौत का सिलसिला, अब यातायात पुलिस के सिपाही की मौत

Thu, 21 Nov 2019 03:52 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

लखनऊ में डेंगू से मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। बुधवार को डेंगू से ग्रसित ट्रैफिक सिपाही की मौत हो गई। वह केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती होकर अपना उपचार करा रहा था। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों का कहना है कि डेथ ऑडिट के बाद ही डेंगू से मौत की पुष्टि की जाएगी।

विज्ञापन


प्रयागराज के नवाबगंज निवासी मानिक चंद्र (45) सदर स्थित यातायात पुलिस लाइन में रहते थे। करीब डेढ़ हफ्ते पहले उन्हें बुखार आया था। पहले नजदीकी अस्पताल से दवा ली, मगर कोई फायदा न हुआ। डॉक्टर ने फिर डेंगू की जांच कराई। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

इसके बाद तीमारदारों ने मरीज को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। मगर यहां इलाज में हुई कोताही से मरीज की हालत बिगड़ गई। तीमारदार आकाश का कहना है कि रविवार को आनन-फानन उन्हें केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


जहां डॉक्टरों ने दोबारा डेंगू की जांच कराई, जो पॉजिटिव आई। बुधवार सुबह उनकी मौत हो गई। केजीएमयू के प्रवक्ता डॉक्टर संदीप तिवारी का कहना है कि पुलिस कर्मी डेंगू से पीड़ित था। इलाज के दौरान मरीज की मौत हो गई।

विज्ञापन

हॉट स्पॉट चिह्नित कर होगी डेंगू, स्वाइन फ्लू की रोकथाम

प्रतीकात्मक तस्वीर
19 नए मरीज मिले
बुधवार को भी 19 नए मरीज सामने आए हैं। इसमें कई मरीज निजी-सरकारी अस्पताल में भर्ती होकर अपना उपचार करा रहे हैं। वहीं अब तक 1600 मरीज सामने आ चुके हैं। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. केपी त्रिपाठी ने यह जानकारी दी।

लखनऊ में डेंगू व स्वाइन फ्लू की रोकथाम इसके फैलाव वाले चिह्नित हॉट स्पाट तय कर होगी। जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश की पहल पर स्वास्थ्य विभाग ने पांच साल में राजधानी क्षेत्र में इन दोनों बीमारियों के प्रकोप से सर्वाधिक प्रभावित रहे 30 से अधिक इलाकों को डेंगू व स्वाइन फ्लू के कारण हॉट स्पाट के बतौर चिह्नित किया है।

इसमें अस्सी फीसदी से अधिक हॉट स्पाट क्षेत्र एलडीए व आवास विकास के क्षेत्र की अनियोजित कॉलोनियों में हैं। बीमारी की रोकथाम के लिए अब जिला प्रशासन की अगुवाई में स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम, एलडीए, आवास विकास की संयुक्त टीम गठित कर आपसी समन्वय के साथ अभियान चला कर निरोधात्मक कार्रवाई की जाएगी।

यह जानकारी डीएम अभिषेक प्रकाश ने दी। वह बुधवार को आयोजित जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें