फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही ने महकमे को किया शर्मसार, किशोरी से की छेड़छाड़ और उसकी बहन पर लगाया ये आरोप

Fri, 12 Jul 2019 02:55 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
लखनऊ के मानकनगर में तैनात 2015 बैच का सिपाही विकल्प यादव ने पारा इलाके की 16 वर्षीय किशोरी से छेड़छाड़ की। जानकारी होने पर परिवारीजन शिकायत करने गए तो आरोपी ने मारपीट की। पीड़िता का परिवार थाने पहुंचा तो सिपाही वहां भी पहुंच गया और किशोरी की बहन पर चरित्रहीनता का आरोप लगाया। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी सिपाही को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक पारा त्रिलोकी सिंह के मुताबिक, इलाके में रहने वाली किशोरी बृहस्पतिवार को अपने दरवाजे पर खड़ी थी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
किशोरी ने आरोप लगाया कि 2015 बैच का सिपाही विकल्प यादव पास में रहता है। उसने छेड़छाड़ की। इसकी जानकारी परिवारीजनों को हुई तो वह शिकायत लेकर आरोपी के घर गए। इस पर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई। पुलिस के पहुंचने से पहले ही पीड़िता का परिवार पारा थाने पहुंच गया और तहरीर दी। पुलिस किशोरी का चिकित्सकीय परीक्षण कराने की तैयारी कर रही थी। इस बीच आरोपी सिपाही भी वहां आ धमका।
विज्ञापन

3 of 5
molestation
थाने में किशोरी की बहन पर लगाया चरित्रहीन होने का आरोप
विकल्प यादव का आरोप था कि किशोरी के परिवारीजन उसके घर पहुंचकर मारपीट करने लगे। जबकि उनकी बेटी से कोई सरोकार नहीं है। उसने किशोरी की बहन पर चरित्रहीन होने का आरोप लगा दिया। इस पर किशोरी के पिता ने हंगामा शुरू कर दिया और कुछ अन्य लोगों को भी थाने पर बुलाया।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
पुलिस पर आरोप लगाया कि वह मुकदमा दर्ज नहीं कर रही है। प्रभारी निरीक्षक त्रिलोकी सिंह के मुताबिक, उच्चाधिकारियों के निर्देश पर विकल्प यादव के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट व धमकी का मुकदमा दर्ज कर देर शाम जेल भेज दिया गया। हालांकि, पीड़िता के परिवारीजन पुलिस पर मामले को दबाने का आरोप लगा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
पहले भी महकमे को शर्मसार कर चुके हैं सिपाही
29 सितंबर की रात गोमतीनगर में 2015 बैच के सिपाही प्रशांत चौधरी व संदीप ने खरगापुर अंडर पास के पास एपल कंपनी के एरिया मैनेजर विवेक तिवारी की गोली मारकर हत्या कर दी। इस मामले में प्रशांत व संदीप जेल में बंद है। इसके अलावा कई अन्य मामलों में भी 2015 बैच के सिपाहियों की मनबढ़ई सामने आई। पुलिस की वर्दी में खुलेआम गुंडई करने के मामले में इनके खिलाफ कार्रवाई भी की गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें