फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही भर्ती परीक्षा: सीएम योगी ने की बड़ी घोषणा, अभ्यर्थियों को बसों के किराए में 50 प्रतिशत की छूट

Sun, 07 Jun 2026 11:03 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र दिखाकर परिवहन निगम की बसों में 50 प्रतिशत रियायती किराए का लाभ प्राप्त कर सकेंगे। यह व्यवस्था परीक्षा अवधि के दौरान अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए लागू रहेगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिपाही भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को राज्य परिवहन निगम की बसों में यात्रा के दौरान किराए में 50 प्रतिशत की छूट देने की घोषणा की है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को पारदर्शी, निष्पक्ष और सुविधाजनक भर्ती प्रक्रिया उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। भर्ती परीक्षा में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के विभिन्न जिलों में आवागमन को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है, जिससे उन्हें आर्थिक राहत मिल सके और परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

ये भी पढ़ें - यूपी: पूरे प्रदेश में सिपाही भर्ती परीक्षा सोमवार से, तीन दिन चलने वाले एग्जाम के लिए डाउनलोड हुए 15 लाख एडमिट कार्ड
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सिपाही भर्ती परीक्षा कल से, रोडवेज चलाएगा अतिरिक्त बसें; 28 लाख अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना


अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र दिखाकर परिवहन निगम की बसों में 50 प्रतिशत रियायती किराए का लाभ प्राप्त कर सकेंगे। यह व्यवस्था परीक्षा अवधि के दौरान अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए लागू रहेगी।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं, ताकि अभ्यर्थियों को सुरक्षित, सुगम और अनुकूल वातावरण में परीक्षा देने का अवसर मिल सके।

विज्ञापन

रोडवेज चलाएगा अतिरिक्त बसें

उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा आठ, नाै और 10 जून को प्रदेशभर में कराई जा रही है। इसमें 28 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल होने की उम्मीद है। ऐसे में अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए परिवहन निगम ने अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की है।

परिवहन राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह ने सुरक्षित आवागमन व सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने रोडवेज के प्रबंध निदेशक पीएन सिंह को क्षेत्रीय प्रबंधकों और सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों को विशेष निर्देश जारी करने को कहा है। मंडल व जनपद स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त किए जाएंगे। जो जिला प्रशासन और पुलिस विभाग के साथ समन्वय स्थापित करेंगे।

प्रमुख बस स्टेशनों पर परीक्षा सहायता डेस्क स्थापित किए जाएंगे। यहां अभ्यर्थियों को मार्गदर्शन व आवश्यक जानकारी मिलेगी। परीक्षा केंद्रों तक पहुंच के लिए बसों का अस्थायी रूट डायवर्जन व अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें