फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उस्ताद बिस्मिल्लाह खान की मानद बेटी को लखनऊ महोत्सव में नहीं मिला मंच, फूटा गुस्सा

Mon, 29 Jan 2018 01:55 PM IST
न्यूज डेस्क/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
गाय‌िका सीमा घोष - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
घंटों प्रतीक्षा के बाद कार्यक्रम के लिए मंच न मिलने पर रविवार को लखनऊ महोत्सव में प्रतिष्ठित गायिका सोमा घोष का गुस्सा फूट पड़ा।
विज्ञापन


प्रख्यात शहनाई वादक उस्ताद बिस्मिल्लाह खान की मानद बेटी के रूप में पहचानी और पद्मश्री अलंकरण से सम्मानित सोमा घोष यह कहते हुए महोत्सव से लौट गईं कि यह मेरा नहीं, सरस्वती का अपमान है।

घोष का कार्यक्रम महोत्सव में कवि सम्मेलन के पहले होना था। उन्होंने अमर उजाला से कहा कि मुझे पहले पांच बजे और फिर साढ़े छह बजे का समय बताया गया।

पहले तो मुझे आयोजन स्थल तक पहुंचने में ही काफी दिक्कतें उठानी पड़ीं। महोत्सव में घंटों प्रतीक्षा के बाद मुझे बताया गया कि अब कवि सम्मेलन शुरू होने वाला है। आपका कार्यक्रम नहीं हो सकेगा।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

घोष ने कहा, मुझे होना पड़ा अपमानित

गाय‌िका सीमा घोष - फोटो : amar ujala
घोष ने कहा कि मैंने बड़े-बड़े कार्यक्रम किए हैं। उस्ताद बिस्मिल्लाह खान के साथ कार्यक्रम किया है, लेकिन महोत्सव में मुझे अपमानित होना पड़ा है।

घोष ने इस बात पर भी आपत्ति जताई थी कि उन्हें स्थानीय कलाकारों की सूची में स्थान दिया गया है और किसी प्रचार सामग्री में उनके नाम का उल्लेख नहीं है।

उनका पारिश्रमिक भी स्थानीय कलाकारों के रूप में तय किया गया है। घोष ने कहा कि इसके बावजूद महोत्सव के अधिकारियों के आग्रह पर मैं यहां आई, लेकिन यहां मुझे घंटों इंतजार कराया गया और मंच भी नहीं मिला।

वहीं पीलीभीत से आए संजीव पाराशरी भी कार्यक्रम से वंचित कर दिए गए। पाराशरी घंटों मंच के निकट अपने संगतकारों के साथ अपने क्रम की प्रतीक्षा करते रहे। बाद में बताया गया कि समय की कमी के कारण उनका कार्यक्रम नहीं हो सकेगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें