लखनऊ में पीजीआई में भर्ती गायिका कनिका कपूर की जांच रिपोर्ट एक बार फिर से पॉजिटिव आई है। हालांकि उसे किसी तरह की दिक्कत नहीं बताई जा रही है। यहां के वार्ड में दो संदिग्ध मरीज भी भर्ती हैं जिनके आज सैंपल लिए गए हैं। इनकी रिपोर्ट बुधवार को आएगी। वहीं राजधानी वासियों के राहत भरी खबर है। यहां के 25 लोगों के सैंपल निगेटिव आए हैं।
राजधानी में पिछले 4 दिन से कोई भी नया मरीज नहीं मिला है। दूसरी तरफ केजीएमयू में भर्ती 7 मरीजों की हालत में लगातार सुधार बताया जा रहा है। केजीएमयू में मंगलवार को कुल 53 सैंपल की जांच की गई जिसमें शामली निवासी युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। बाकी अन्य सभी की रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई है।