फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: समूची राजधानी को स्मार्ट बनाने में निवेश करेगा सिंगापुर

विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी में जन सुविधाओं को स्मार्ट बनाने के लिए सिंगापुर यहां निवेश करेगा। इसे लेकर रविवार को सिंगापुर के उद्यमियों की एक टीम ने स्मार्ट सिटी कमांड कंट्रोल सेंटर का दौरा किया। उन्होंने यह जाना कि कौन-कौन से प्रोजेक्ट अभी स्मार्ट सिटी योजना के तहत चलाए जा रहे हैं। इसके साथ यह संभावना भी तलाशी कि ऐसे कौन से प्रोजेक्ट हैं, जिनमें निवेश कर वे अपना बिजनेस बढ़ा सकते हैं।
विज्ञापन

सिंगापुर के उद्यमियों की बातचीत से पता चला कि वे ऐसी योजनाओं में निवेश करने के इच्छुक हैं, जिनसे सुविधाओं के बदले पैसा भी मिले। उद्यमी यहां पर इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम और हेल्थ एटीएम जैसी सुविधाओं में निवेश करने के अधिक इच्छुक हैं।
अभी चुनिंदा इलाके ही बन रहे स्मार्ट
सिंगापुर की टीम निवेश के जरिये स्मार्ट सिटी योजना में पूरे शहर की सुविधाओं को स्मार्ट बनाने का काम करेगी। अभी स्मार्ट सिटी योजना में सिर्फ शहर का एक छोटा सा हिस्सा ही शामिल है, जिसमें लालबाग, कैसरबाग, गोलागंज, हजरतगंज, अमीनाबाद से लगा कुछ इलाका ही है। हजरतगंज का भी कुछ ही इलाका स्मार्ट सिटी योजना में है। ऐसे में सिंगापुर के उद्यमी निवेश के जरिये पूरे शहर में जन सुविधाओं को स्मार्ट बनाने पर काम करेंगे। इसे लेकर उनकी टीम दोबारा शासन स्तर पर बात करेगी। स्मार्ट सिटी कंपनी के महाप्रबंधक एससी सिंह ने बताया कि सिंगापुर के उद्यमियों की जिस टीम ने स्मार्ट सिटी के कमांड कंट्रोल सेंटर में आकर कामकाज देखा है। उसने प्रदेश सरकार के साथ विभिन्न क्षेत्रों में विकास को लेकर निवेश का एमओयू भी किया है। सिंगापुर की टीम ने कमांड कंट्रोल सेंटर में चल रहे प्रोजेक्ट को देखा। इसके अलावा शहर में और कौन-कौन से प्रोजेक्ट हो सकते हैं, इसके बारे में भी उन्होंने बातचीत की है।
विज्ञापन

प्रस्ताव पर होगा अमल
सिंगापुर के उद्यमियों की टीम ने स्मार्ट सिटी कमांड कंट्रोल सेंटर का दौरा किया है और शहर में जो योजनाएं स्मार्ट सिटी योजना के तहत चल रही हैं, उनके बारे में जानकारी ली है। वे हेलो स्मार्ट सिटी योजना में भी निवेश करने के इच्छुक हैं, उनके जो प्रस्ताव आएंगे शासन के निर्देश पर उनपर अमल किया जाएगा।
विज्ञापन

- इंद्रजीत सिंह, नगर आयुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें