फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सिंधी व्यापारियों ने बुलंद किया 'स्वदेशी अपनाओ...' का नारा, लोगों को जागरूक करने का लिया संकल्प

Fri, 03 Oct 2025 04:30 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

राजधानी में सिंधी व्यापारियों ने 'स्वदेशी अपनाओ...' का नारा बुलंद किया। साथ ही लोगों को जागरूक करने का भी संकल्प लिया। कहा कि दुकानदार अपनी दुकानों के सामने स्टीकर लगाएं। 
विज्ञापन
सिंधी व्यापारियों ने बुलंद किया 'स्वदेशी अपनाओ...' का नारा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को सिंधी समुदाय के व्यापारियों ने 'स्वदेशी अपनाओ... विदेशी भगाओ' का नारा बुलंद किया। पीएम मोदी के आह्वान पर सभी ने एक स्वर में स्वदेशी अपनाने का संकल्प लिया। साथ ही सभी सिंधी व्यापारियों से भी अपील की है कि अपनी दुकानों पर स्वदेशी वस्तुएं बेचें, विदेशी को दूर भगांए।   

विज्ञापन


सभी व्यापारी सुबह एकत्र होकर अमर शहीद हेमू कालाणी चौराहे पहुंचे। स्वदेशी अपनाने की आवाज बुलंद की। साथ ही अमर शहीद हेमू कालाणी चौराहे के नवीनीकरण के कार्यों पर समीक्षा बैठक की गई। इस पर सभी ने अपने सुझाव रखे।  

इस मौके पर क्षेत्रीय पार्षद गिरीश गुप्ता, सिंधु सभा के अध्यक्ष अशोक मोतियानी, महामंत्री संजय जसवानी, सुरेश छाबलानी, सिंधु नगर सिंधी पंचायत के अध्यक्ष अशोक चांदवानी, श्याम कृषनानी, अमर नाथ चौधरी, पुनीत लालचंदानी, घनश्याम दास, प्रीतम वालेचा, अमर आठवानी, मन्नू तेजवानी,  समेत अन्य लोग मौजूद रहे। 
विज्ञापन


कार्यक्रम में सिंधु सभा के अध्यक्ष अशोक मोतियानी, महामंत्री संजय जसवानी, सुरेश छाबलानी ने संयुक्त रूप से कहा कि सिंधी व्यापारी अपनी दुकानों पर स्टीकर लगाकर विदेशी वस्तुओं का विरोध करें। ताकि, क्षेत्रीय व्यापारियों में भी यह संदेश जा सके। साथ ही खरीदारों को भी स्वदेशी के प्रति जागरूक किया जा सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें