लखनऊ। आलमबाग में वीआईपी रोड स्थित शिव शांति संत आसूदाराम आश्रम के पीठाधीश्वर और सिंधी समाज के धर्मगुरु संत सांई चांडूराम साहिब (78) का बुधवार दोपहर निजी अस्पताल में निधन हो गया। वे कई दिनों से बीमार थे। दोपहर 12:28 बजे उन्हाेंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही सिंधी समाज में शोक की लहर दौड़ गई। थोड़ी देर में ही अस्पताल से लेकर संत आसूदाराम आश्रम तक हजारों लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई।
पाकिस्तान स्थित सिंध प्रांत के सक्खर जिले में 9 सितंबर 1947 को संत सांई चांडूराम साहिब का जन्म हुआ था। उनके पिता संत आसूदाराम साहिब थे। सिंध के शिरोमणि संत सांई सतरामदास साहिब, अमर शहीद भगत कंवरराम साहिब और संत बाबा आसूदाराम साहिब के पदचिह्नों का अनुसरण करने वाले संत सांई चांडूराम साहिब ने महज 13 वर्ष की आयु में ही गुरु गद्दी संभाल ली थी।
वे सन 1976 में पाकिस्तान से भारत आ गए थे। अपने भक्तों के विशेष अनुरोध पर वे लखनऊ आ गए। 6 जून 1977 को शिव शांति आश्रम का शिलान्यास किया। इसका संचालन संत सांई चांडूराम ही कर रहे थे। वे ही आश्रम के पीठाधीश्वर थे। सिंधी समाज के गुरु के रूप में उनकी न सिर्फ लखनऊ में मान्यता थी बल्कि पूरे प्रदेश और देश के अलावा विदेशों में भी उनके अनुयायियों की संख्या लाखों में है।
सिंधु सभा के अध्यक्ष अशोक मोतियानी ने बताया कि राजधानी के मेदांता हाॅस्पिटल में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही सिंधी समाज के अलावा सभी वर्गों के हजारों लोग संत आसूदाराम आश्रम पहुंच गए।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जताया दुख, आज होगा अंतिम संस्कार
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिंधी धर्मगुरु संत सांई चांडूराम साहिब के देहांत पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संत शिरोमणि सांई चांडूराम का संपूर्ण जीवन समाज के दीनहीन व असहायजनाें की सेवा में समर्पित था। उनके निधन से समाज को अपूर्णनीय क्षति पहुंची है। राजनाथ सिंह ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। सिंधु सभा के अध्यक्ष अशोक मोतियानी ने बताया कि संत सांई चांडूराम साहिब का अंतिम संस्कार बृहस्पतिवार को आलमबाग स्थित बैकुंठ धाम में किया जाएगा। अंतिम यात्रा आलमबाग स्थित संत कंवरराम साहिब चौराहा से चलकर संत आसूदाराम आश्रम होते हुए बैकुंठ धाम प्रस्थान करेगी, जहां दोपहर करीब एक बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनकी यात्रा में देश-विदेश से हजारों अनुयायी पहुंचेंगे।
सीएम योगी ने जताया शोक, उप मुख्यमंत्री ने किए अंतिम दर्शन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक जताते हुए कि बाबा साईं का परलोक सिधार जाना एक युग का अंत है। हम सभी का सौभाग्य है कि ऐसे महान महापुरुष ने हमारे समाज में जन्म लिया और सभी की भलाई के लिए रात दिन अथक प्रयास करते रहे। वहीं, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी बुधवार शाम वीआईपी रोड स्थित संत आसूदाराम आश्रम पहुंचे। अंतिम दर्शन कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। सिंधी समाज के पदाधिकारी संजय जेसवानी ने बताया कि अंतिम दर्शन बुधवार को रातभर और बृहस्पतिवार को दोपहर 12 बजे तक किए जा सकेंगे। चेटीचंड मेला कमेटी के अध्यक्ष रतन मेघानी ने बताया कि बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी श्रद्धांजलि देने पहुंचेंगे। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने शोक संवेदन प्रकट करते हुए जानकारी दी है कि वे 18 अक्तूबर को संत आसूदाराम आश्रम आएंगे। अकादमी के पूर्व उपाध्यक्ष नानक लखमानी, सिंधु सभा के अध्यक्ष अशोक मोतियानी, श्याम कृषनानी, चेट्टी चंद मेला कमेटी अध्यक्ष रतन मेघानी, महामंत्री संजय जसवानी और कोषाध्यक्ष सतेंद्र भावनानी ने गहरा दुख व्यक्त किया।
आलमबाग में वीआईपी रोड स्थित शिव शांति संत आसूदाराम आश्रम के पीठाधीश्वर और सिंधी समाज के धर्मगुर