फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सिंधी भाषा शिक्षण शिविर का शुभारंभ, विद्यार्थियों को वितरित की गई अध्ययन सामग्री

Tue, 02 Jun 2026 10:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। सिंधी भाषा के संरक्षण, संवर्धन एवं प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से भाषा विभाग उत्तर प्रदेश के अधीन उत्तर प्रदेश सिंधी अकादमी के निर्देशन में आयोजित एक माह के सिंधी भाषा शिक्षण शिविर का उद्घाटन समारोह संपन्न हुआ। शिविर में पंजीकृत 30 विद्यार्थियों को अध्ययन हेतु पुस्तकें एवं स्टेशनरी सामग्री वितरित की गई।
विज्ञापन

सिंधी सेंट्रल पंचायत रामनगर कॉलोनी के मुखिया ओमप्रकाश अंदानी ने सिंधी भाषा को पांच हजार वर्ष पुरानी सिंधु घाटी सभ्यता की धरोहर बताते हुए विद्यार्थियों से मातृभाषा के संरक्षण का आह्वान किया। सिंधु एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष सुमित माखीजा ने भाषा शिक्षा के साथ नैतिक मूल्यों और संस्कारों के महत्व पर प्रकाश डाला। कुछ पल फाउंडेशन की अध्यक्ष नीलम मंध्यान ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 में मातृभाषा की भूमिका को रेखांकित किया।
शिविर के अध्यापक एवं सिंधी भाषा के सहायक आचार्य कपिल कुमार ने सिंधी भाषा, साहित्य, संस्कृति और इतिहास पर व्याख्यान देते हुए विद्यार्थियों को इसके संरक्षण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों ने महाकवि किशनचंद बेबस की रचित प्रार्थना का सामूहिक गायन भी प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में कोमल लखमानी, सपना खेतपाल, लक्ष्मी हर्षा हासानी, राधा उत्तरानी और मान्या बिजलानी सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें