सिंधी पंचायतों के साथ सिंधी संगठनों के लोगों ने सोमवार को राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा को ज्ञापन
लखनऊ। भगवान झूलेलाल पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के प्रमुख अमित बघेल के खिलाफ सिंधी समाज में भारी आक्रोश है। सोमवार शाम को सिंधी पंचायतों के साथ सिंधी संगठनों के लोगों ने सोमवार को राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा को ज्ञापन सौंपा है। इस दौरान सभी ने विरोध में हाथों में तख्ती ले रखी थी। दिनेश शर्मा ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। सिंधु सभा के अध्यक्ष अशोक मोतियानी, महामंत्री संजय जसवानी, कोषाध्यक्ष श्याम कृषनानी, मेला कमेटी अध्यक्ष रतन मेघानी, संरक्षक अशोक चांदवानी, हंस राज राजपाल, अनिल बजाज, नीरज राजपाल आदि लोग मौजूद रहे।