लखनऊ। छठ पूजा की तैयारी गोमती के विभिन्न घाटों पर शुरू हो गई है। वही कुड़िया घाट पर गोमती से जेसीबी के जरिये सिल्ट निकालकर फिर गोमती में ही डाली जा रही है। शुभ संस्कार समिति के महामंत्री रिद्धि किशोर गौड़ ने इस पर नाराजगी जताई है। वहीं, दूसरी तरफ कैटल कॉलोनी में मरी हुई भैंस को गोमती में प्रवाहित कर दिया गया। दो दिन बाद छठ पूजन में लाखों लोग गोमती में खड़े होकर पूजन करेंगे।
गोमती की सफाई।
गोमती की सफाई।