फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सिल्क परिधानों की प्रदर्शनी का शुभारंभ

Sat, 03 Jan 2026 02:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
सिल्क परिधानों की प्रदर्शनी का शुभारंभ
विज्ञापन
लखनऊ। कैसरबाग सि्थत सफेद बारादरी में नववर्ष पर शुक्रवार को न्यू क्राफ्ट सिल्क इंडिया संस्था की ओर से सिल्क परिधानों की विशेष प्रदर्शनी का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन फैशन क्रियेटर व मॉडल दिव्या और रूबी ने किया। इसमें विभिन्न राज्यों के बुनकरों के बुने हुए परिधान लगाए गए हैं। इन परिधानों में बुनकरों की कारीगरी की खूबसूरत झलक देखने को मिल रही है। इसमें बनारसी, चंदेरी, तस्सर, कांजीवरम, इक्कत, पैठानी, जयपुरी बगरू प्रिंट जैसे परिधान और सिल्क हैंडलूम मार्क वाले शुद्ध प्राकृतिक रेशों के उत्पाद मुख्य आकर्षण बने हैं। 25 जनवरी तक भारतीय हैंडलूम संस्कृति और प्रकृति-सम्मत परिधानों का अनोखा संगम देखने को मिलेगा। आयोजक मानस आचार्य ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य बुनकरों को मंच प्रदान करना और लोगों को भारतीय सिल्क की समृद्ध विरासत से परिचित कराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें