फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बादशाहनगर स्टेशन में सांकेतिक भाषा ट्रेन सूचना प्रणाली शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल ने बादशाहनगर स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-एक पर सांकेतिक भाषा ट्रेन सूचना प्रणाली शुरू की है। यह श्रवण बाधित यात्रियों को ट्रेनों की घोषणाओं, उनके आगमन-प्रस्थान के समय और प्लेटफॉर्म की जानकारी सांकेतिक भाषा में उपलब्ध कराएगी।
विज्ञापन

कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित यह प्रणाली मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन में विकसित की गई है। वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर वैभव श्रीवास्तव के निर्देशन में मंडल के सिग्नल एवं दूरसंचार विभाग ने इसे तैयार किया है। गौरव अग्रवाल ने बताया कि यह प्रणाली रेलवे की घोषणाओं को स्वचालित तरीके से सांकेतिक भाषा में बदल देगी, जिन्हें प्लेटफॉर्म पर लगी एलईडी टेलीविजन स्क्रीन पर दिखाया जाएगा। इससे श्रवण बाधित यात्री यात्रा संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
गौरव अग्रवाल ने बताया कि इस प्रणाली का सफल परीक्षण लखनऊ मंडल के सिग्नल एवं दूरसंचार विभाग ने किया है। इसमें नोएडा स्थित मूक बधिर संस्था के अधिकारी और चार प्रमाणित सांकेतिक भाषा दुभाषिये भी शामिल थे। टेकट्रॉन इन्फोटेक प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से विकसित प्रणाली दो महीने के परीक्षण के बाद लागू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें