सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर ने लिया बास्केट चाट का मजा
लखनऊ। अपनी आगामी फिल्म के प्रमोशन को लेकर लखनऊ पहुंचे अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और और अभिनेत्री जाह्नवी कपूर ने यहां की मशहूर चाट का लुत्फ उठाया। रविवार को हजरतगंज स्थित रेस्टोंरेंट पहुंचे दोनों कलाकारों ने बास्केट चाट का आनंद उठाया। दोनों को देखने के लिए भीड़ जुट गई। उन्होंने अपने प्रशंसकों को निराश नहीं किया, उनसे बात कर फोटो भी खिंचवाईं। इस दौरान सिद्धार्थ और जाह्नवी ने लखनऊ की तहजीब, खानपान और पहनावे की खूब तारीफ की।