फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा के मुखिया साइकिल पर चढ़कर नकारात्मक ट्वीट कर जनता को गुमराह कर रहे हैं : सिद्धार्थ नाथ

Thu, 16 Jul 2020 10:42 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
सिद्धार्थनाथ सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

प्रदेश के एमएसएमई मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि भाजपा एक मात्र ऐसा राजनीतिक दल है जिसने कोरोना संक्रमण में लॉकडाउन के दौरान सेवाकार्य कर जरूरतमंद लोगों की मदद की। वहीं सपा के मुखिया साइकिल पर चढ़कर नकारात्मक ट्वीट कर जनता को गुमराह कर रहे हैं।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को लखनऊ कैंट और बस्ती विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं से वर्चुअल संवाद करते हुए सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि प्रदेश में विपक्ष मुद्दा विहीन हो गया है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार 1965 के युद्ध में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री ने बार्डर पर जाकर दुश्मनों को ललकारा था उसी प्रकार भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन को लद्दाख से लरकारा है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के कारण विधानसभा चुनाव 2022 में वर्चअल सभाओं की प्रमुख भूमिका होगी।

उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं से अभी से इसकी तैयारी में लगने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा अकेली ऐसी पार्टी है, जिसने माहामारी के दौरान पूरे देश में संगठनात्मक कार्य को बंद नहीं किया है, जबकि अन्य दल आराम फरमा रहे हैं।  उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टियों में जनता के प्रति कोई सेवा भाव नहीं है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस महामारी काल में विपक्षी दल केवल ट्वीटर पर एक्टिव दिखते हैं।  कांग्रेस ट्वीटर के माध्यम से स्कूटर एवं एम्बुलेन्स को बस बना रही है। जबकि सपा साइकिल पर चढ़ कर केवल नाकारात्मक ट्वीट करके जनता को गुमराह करने का कार्य कर रही है।  देश के प्रधानमंत्री और उतर प्रदेश के मुख्यमंत्री  ने कोविड-19 से बचाव के लिए जो रास्ता अपनाया है, उसकी पूरे विश्व में प्रशंसा हो रही है। यदि समय से लॉक डाउन नहीं लगाया गया होता, तो आज संक्रमितों की संख्या बहुत ज्यादा होती और मृत्यु दर भी लाखों के ऊपर हो जाती।

उन्होंने यह कहा कि यदि प्रदेश में संक्रमण अधिक होता तो विपक्ष इसको मुद्दा बनाता, लेकिन आज विपक्षी दलों के पास कोई मुद्दा नहीं है। प्रधानमंत्री का कहना है कि सेवा ही संगठन है। इस सिद्धांत को लेकर बीजेपी आगे बढ़ रही है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में  भारत पूरे विश्व में शक्तिशाली देश के रूप में उभर कर आगे आया है। कूटनीति के तहत देश में 56 चीनी ऐप प्रतिबंधित किए गए। इससे चीन पर काफी दबाव है और वहां की अर्थ-व्यवस्था डामा-डोल हो रही है। इसको देखते हुए अन्य देश भी चीन पर तमाम प्रकार के प्रतिबंध लगा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें