फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: फूलों से सजा श्याम का दरबार, गीतों से सजी संध्या

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। एकादशी पर बुधवार को आर्यनगर स्थित सिंघल सदन में बाबा श्याम का दरबार लगा। परिसर को फूलों व रोशनी से सजाया गया। भजन गायकों ने मनमोहक गीतों की प्रस्तुतियां दीं। सांवरे सलोने सताया ना करो, रोज-रोज सपनों में आया ना करो..., ना पुष्पों के हार, ना सोने के दरबार, श्याम तो प्रेम के भूखे हैं, कन्हैया प्रेम के भूखे हैं... जैसे गीतों से संध्या महक उठी। इससे पहले पुरोहित रितेश और नीलेश अग्रवाल ने पूजा कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बाबा श्याम का स्वर्णिम आभा से सुशोभित रूप भक्तों को मंत्रमुग्ध कर रहा था। अवसर पर अनुपम मित्तल, सक्षम खंडेलवाल, रिंकू, राजेंद्र अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, नरेश चंद्र अग्रवाल स्वाति गोयल, सोनिका अग्रवाल, हर्ष अग्रवाल, यश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें