गुडंबा। क्षेत्र के जेहटा इलाके में सड़क पार करते वक्त तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से मंसूर (45) की मौत हो गई।
मूलरूप से बाराबंकी के जबरी गांव निवासी मंसूर के भाई इब्राहिम ने बताया कि शुक्रवार शाम मंसूर घर के पास स्थित जेहटा इलाके में पैदल गए थे। सड़क पार करते समय वह किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इलाज के दौरान मंसूर की मौत हो गई। इंस्पेक्टर गुडंबा अंजनी कुमार मिश्रा ने बताया कि फिलहाल परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।