फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सट्टे में 70 लाख रुपये गंवा चुके थे कारोबारी प्रबल

Sun, 03 May 2026 02:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रबंल जैन और साथ में उनकी पत्नी ​शिवानी।
विज्ञापन
लखनऊ। गुडंबा के जनेश्वर एनक्लेव अपार्टमेंट निवासी रियल एस्टेट कारोबारी प्रबल जैन ने सट्टे में 70 लाख रुपये गंवा दिए थे। चार पन्नों के सुसाइड नोट में जिन तीन लोगों के नाम का जिक्र उन्होंने किया है, पुलिस उनकी तलाश में लगी है। अब तक प्रबल के परिजनों ने इस संबंध में कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन




एसीपी गाजीपुर ए. विक्रम सिंह के मुताबिक प्रबल के दो मोबाइल फोन से कुछ अहम जानकारी मिली हैं। कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही है। पता लगाया जा रहा है कि प्रबल किन लोगों से संपर्क में थे। साथ ही वह किस प्लेटफॉर्म या वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा लगाते थे।
सट्टे में रुपये हारने के कारण प्रबल गुमसुम रहने लगे थे। करीब दो माह पहले पत्नी शिवानी के दबाव बनाने पर उन्होंने सट्टा खेलने की बात बताई। प्रबल करीब एक वर्ष से सट्टा खेल रहे थे और घर की पूंजी गंवा चुके थे। सुसाइड नोट में उन्होंने लिखा है कि वह सट्टे की लत नहीं छोड़ पा रहे थे और अपनी मौत के खुद जिम्मेदार हैं। उन्होंने पत्नी शिवानी को निर्दोष बताया है। एसीपी का कहना है कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें